Description
परंपरा के अनुसार माडसामी हर पोंगल पर अपने जमींदार के लिए अपनी सामर्थ्य से भी अधिक उपहार लेकर जाता है। जबकि उसके खुद के पास अपना परिवार पालने के लिए पर्याप्त साधन और भरपेट भोजन नहीं होता।
तो फिर क्यों माडसामी इस परंपरा का पालन करता है? क्या माडसामी की अगली पीढ़ी को भी इस परंपरा का अनुसरण करना चाहिए?




